मिडल ईस्ट युद्ध के बीच दुबई में रहने वाले दूसरे देशों के लोग अपने कुत्ते-बिल्लियों को सड़क पर छोड़कर भाग रहे हैं जबकि कुछ लोग पशु चिकित्सक से पेट्स को इच्छामृत्यु देने का अनुरोध कर रहे हैं। दरअसल, दुबई से लौट रहे हज़ारों लोग पालतू पशुओं को ट्रांसफर करने में कागज़ी कार्रवाई में लगने वाले समय से बचना चाहते हैं।