जब कोई व्यक्ति घंटों तक कठिन मानसिक कार्यों (जैसे जटिल निर्णय लेना) में लगा रहता है तो मस्तिष्क थक जाता है। इससे मस्तिष्क के निर्णय लेने वाले क्षेत्र 'प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स' में ग्लूटामेट का संचय हो जाता है। ग्लूटामेट मस्तिष्क के न्यूरॉन्स के लिए टॉक्सिक हो जाता है जिससे उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है और वह काम नहीं करना चाहता।