दिमुथ करुणारत्ने ने किया टेस्ट से संन्यास का एलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे 100वां टेस्ट
श्रीलंका के बल्लेबाज़ दिमुथ करुणारत्ने ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। करुणारत्ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलने के साथ संन्यास लेंगे। करुणारत्ने ने कहा, "मैंने अब तक जो हासिल किया है, उससे मैं खुश हूं। मैं अपने संन्यास की घोषणा 100वें टेस्ट मैच जैसे सुखद क्षण के साथ करना चाहता हूं।"