दामाद आकाश के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ ने लिया राजनीति से संन्यास, मायावती ने रखी थी शर्त
बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने गुरुवार सुबह X पर लिखा, "मैं अभी इसी वक्त से रानजीतिक-सामाजिक जीवन से संन्यास ले रहा हूं...मेरा जीवन बहनजी (मायावती) का ऋणी है।" दरअसल, मायावती ने आकाश की पार्टी में वापसी के लिए सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास की शर्त रखी थी।