दामाद ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास का गला रेता, ससुर को किया अधमरा; भागकर की थी शादी
बलिया (यूपी) में शनिवार देर रात एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी और सास की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी उसने हमला किया जिनकी हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 4 साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी पिछले 10 दिनों से मायके में थी।