देर आए, दुरुस्त आए: केंद्र के जाति जनगणना कराने के फैसले को लेकर कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के आगामी जनगणना के साथ जाति जनगणना कराने के फैसले को लेकर 'X' पर लिखा है, "देर आए, दुरुस्त आए।" उन्होंने लिखा, "सामाजिक न्याय को लेकर यह बात कांग्रेस के हालिया प्रस्ताव में कही गई थी जो 9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद (गुजरात) में पारित हुआ था।"