देर आए दुरुस्त आए: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर उमर अब्दुल्ला
नैशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उमर ने कहा, "देर आए दुरुस्त आए। 1987-1988 के बाद यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर में इतने कम चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम जल्द ही अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे।"