दारोगा के टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया गया गत्ता, बिहार के अस्पताल की तस्वीर आई सामने

शिवहर (बिहार) में सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे दारोगा के पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता बांध दिया गया जिसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है। दरअसल, सड़क हादसे में दारोगा श्यामलाल का पैर टूट गया था जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़िलाधिकारी ने सिविल सर्जन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Load More