दारोगा ने यूपी में दुकानदार को जड़े कई ज़ोरदार थप्पड़, सिर के बाल पकड़कर घुमाया
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक कन्फेक्शनरी शॉप चलाने वाले दुकानदार को कई ज़ोरदार थप्पड़ मारते और सिर के बाल पकड़कर घुमाते दारोगा देवेंद्र शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, दुकान बंद करने को लेकर विवाद में दारोगा ने दुकानदार को थप्पड़ मारे थे। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्ला को लाइन हाज़िर किया है।