दारोगा निकला चोर, यूपी में दुकान से चुरा लिए कपड़ों के 4 बैग; सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में ट्रैफिक पुलिस के एक दारोगा ने एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से कपड़ों के 4 बैग चोरी कर लिए जिसका खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। दुकान मालिक ने कहा कि चोरी पकड़े जाने पर दारोगा अक्सर दुकान पर आकर लोगों को परेशान करने लगा। दारोगा को लाइन हाज़िर किया गया है।