दुर्गा पूजा के बीच कैदियों को मटन बिरयानी और चिकन करी खिलाएगी प. बंगाल सरकार
पश्चिम बंगाल सरकार दुर्गा पूजा समारोह के बीच कैदियों को खाने में मटन बिरयानी, चिकन करी, मछली के सिर के साथ पुई साग और मछली के सिर के साथ बनने वाली दाल देगी। कैदी दुर्गा पूजा उत्सव से वंचित न महसूस करें, इसके लिए यह मैन्यू 9-12 अक्टूबर तक परोसा जाएगा। यह खाना कैदी ही पकाएंगे।