दुर्गा पूजा पंडाल में पति संग पहुंची देवोलीना, बेबी बंप के साथ खिंचवाईं तस्वीरें

अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी शुक्रवार को अपने पति शहनवाज़ शेख के साथ एक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देवोलीना पर्पल कलर की साड़ी पहने नज़र आ रही हैं और उनके पति गुलाबी रंग का कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नवमी की शुभकामनाएं।"

Load More