दुर्गा पूजा में घूमने निकले परिवार का गाना गाने का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- सबसे अमीर शख्स
दुर्गा पूजा में रिक्शा से घूमने निकले एक बंगाली परिवार का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पति, पत्नी और बेटा, मां दुर्गा का गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें दुनिया का सबसे अमीर शख्स बता दिया है। एक यूज़र ने कहा, "आज के समय में परिवार की असली खुशी बहुत कम मिलती है।"