दुर्गा पंडाल में बर्तनों में ऊपर से गिरते पानी से बना म्यूज़िक, वीडियो हुआ वायरल
कोलकाता के एक दुर्गा पंडाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई बर्तन नज़र आ रहे हैं और किसी बर्तन में कम व किसी में ज़्यादा पानी रखा हुआ है। वहीं, इन सभी बर्तनों पर अलग-अलग समय में ऊपर से बूंद-बूंद करके पानी गिर रहा है और पानी गिरने से म्यूज़िक बन रहा है।