दारोगा से भिड़े बरेली के बीजेपी विधायक, 'कहा- ए, निगाह नीची कर...पीछे हट, हट जा'

बरेली (यूपी) में सिटी मजिस्ट्रेट को बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर ज्ञापन देते वक्त कैंट से बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल दारोगा पर भड़क गए। उन्होंने गुस्से में दारोगा से कहा, "ए दारोगा जी, पीछे हटो...ए, निगाह नीची कर, यहां से पीछे हट, यहां से हट जा।" हालांकि, इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट, विधायक को शांत कराते हुए नज़र आए।

Load More