दुर्घटना में घायल हुए शख्स की बाइक लेकर भागे 3 लोग दिल्ली में खुद भी हो गए हादसे का शिकार
महरौली-बदरपुर रोड (दिल्ली) पर सड़क हादसे में घायल शख्स की मदद करने के बजाए कथित तौर पर 3 लोग उसकी बाइक चुराकर भाग गए। अन्य लोगों की मदद के ज़रिए खून से लथपथ शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ देर बाद चोर खुद सड़क हादसे का शिकार हो गए।