दुर्घटना होने पर मालिकों को उम्रकैद का कानून लाए सरकार: दिल्ली कोचिंग हादसे पर अवध ओझा

दिल्ली के राव आईएएस स्टडी सर्कल में 3 विद्यार्थियों की मौत पर शिक्षक अवध ओझा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सरकार ऐसा कानून बनाए जिसमें किसी संस्थान में मालिक की लापरवाही से मौत होने पर उसकी संपत्ति ज़ब्त हो और उम्रकैद की सज़ा मिले।" बकौल ओझा, सरकार कानून बनाए कि कोचिंग क्लास में 100 से अधिक बच्चे ना बैठें।

Load More