देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी दिल्ली, घात लगाए बदमाशों ने की 22 वर्षीय युवक की हत्या
दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार देर रात एक 22-वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी से घर लौट रहे युवक पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल पहुंचाने पर उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस-एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है।