देर रात लंदन रवाना हुए राहुल गांधी, अमेरिका का भी करेंगे दौरा
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार-शुक्रवार देर रात लंदन के लिए रवाना हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल लंदन से अमेरिका जाएंगे जहां वह भारतीय मूल के छात्रों, कारोबारियों, 'थिंक टैंक' और स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे। इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने राहुल के अमेरिकी दौरे को लेकर पहले ही जानकारियां दी थीं।