दुर्लभ इंफेक्शन के बाद महिला की छींक के साथ निकला 1 इंच का कीड़ा
ग्रीस की 58-वर्षीय महिला की छींक के साथ 1 इंच का कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। खेत में काम के दौरान उसे मक्खियों से संक्रमण हुआ और साइनस में लार्वा पनप गए। दर्द बढ़ने पर जांच में 10 अलग-अलग आकार के कीड़े मिले जिन्हें देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। हालांकि इलाज के बाद महिला स्वस्थ हो गई।