दुर्लभ खगोलीय घटना में शुक्र और बृहस्पति के बीच दिखा 'कॉस्मिक किस'
एक दुर्लभ खगोलीय घटना में मगंलवार को भारतीय समयानुसार शाम 6:50 बजे से रात 8:50 बजे के बीच शुक्र और बृहस्पति एक सीध में दिखाई दिए और इस दौरान दोनों ग्रहों के बीच 1.5-1.6 डिग्री का फासला था। इस घटना को 'कॉस्मिक किस' कहा जाता है जिसकी ऑनलाइन तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान दोनों ग्रह क्षितिज के ऊपर रहे।