दुर्लभ मेडिकल कंडीशन के कारण अपने ही पीरियड्स से ब्रिटिश महिला को हुई गंभीर एलर्जी
लंदन (यूके) में जॉर्जिना जैली नामक 28-वर्षीय महिला को दुर्लभ कंडीशन 'प्रिज़ेस्टरॉन हाइपरसेंसिटिविटी' के कारण अपने ही पीरियड्स से महिला को गंभीर एलर्जी हो गई। जॉर्जिना को डॉक्टर ने एक्समा (स्किन कंडीशन) से पीड़ित बताया जिसके बाद उन्होंने खुद रिसर्च की। रैशेज़, हाइव्स और सूजन जैसे लक्षण वाली यह कंडीशन कोर्टिकोस्टेरॉयड्स और ऐंटीहिस्टमीन से नियंत्रित हो सकती है।