शख्स के शरीर में हैं 5 किडनियां, जान बचाने के लिए हरियाणा के डॉक्टरों ने किया 'करिश्मा'
फरीदाबाद (हरियाणा) के एक अस्पताल में दुर्लभ सर्जरी के बाद रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक 47-वर्षीय देवेंद्र बारलेवार के शरीर में अब 5 किडनियां हो गई हैं जिनमें से केवल एक ही काम करती है। चिकित्सकों ने बताया कि क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ से पीड़ित बारलेवार की यह तीसरी सर्जरी थी। बारलेवार की 5 किडनियों में से 3 डोनेटेड हैं।