दूरदराज इलाकों में बीमा सेवा के लिए टेलीकॉम कंपनियों संग कर सकते हैं साझेदारी: LIC
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा है, "देश में दूरदराज इलाकों तक बीमा का दायरा बढ़ाने के लिए दूरसंचार कंपनियों और ई-कॉमर्स मंच जैसी गैर-पारंपरिक इकाइयों के साथ सहयोग कर हम अपनी पहुंच को काफी बढ़ा सकते हैं।" उन्होंने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग जैसी प्रौद्योगिकियां पूरे बीमा क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं।