द्रविड़ ने रोहित से कहा 'नवंबर में उस कॉल के लिए शुक्रिया': टी20 विश्व कप जीत पर सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि भारत के टी20 विश्व कप-2024 जीतने के बाद टीम के जश्न के दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान रोहित शर्मा से कहा, "नवंबर में उस फोन कॉल के लिए शुक्रिया।" द्रविड़ नवंबर में वनडे विश्व कप के बाद कार्यकाल जारी नहीं रखना चाहते थे और इसी को लेकर रोहित ने उन्हें मनाया था।

Load More