द्रविड़ संतुलित थे जबकि गंभीर अधिक आक्रामक हैं: दोनों की कोचिंग को लेकर पंत
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर बात की है। पंत ने कहा, "(पूर्व भारतीय हेड कोच) द्रविड़ कोच व एक इंसान के तौर पर काफी संतुलित थे जबकि (मौजूदा मुख्य कोच) गंभीर अधिक आक्रामक हैं और वह जीत को लेकर एकतरफा हैं।" बकौल पंत, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संतुलित रहने की ज़रूरत है।