दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी के 16 साल बाद गुपचुप तरीके से की थी दूसरी शादी
दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी के करीब 16 साल बाद 1982 में असमा नामक युवती से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली थी। ऐक्टर ने अपने संस्मरण 'द सब्सटांस ऐंड द शैडो: ऐन ऑटोबायोग्राफी' में इसका ज़िक्र कर लिखा था, "सायरा को तकलीफ देने...उनका भरोसा तोड़ने के लिए मैं खुद को कभी माफ नहीं करूंगा।"