'कुणाल घोष पर ही क्यों बार-बार अंडे फेंके जा रहे हैं', दिलीप घोष ने दी TMC नेता को नसीहत
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता कुणाल घोष पर अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर सुवेंदु सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने उन्हें नसीहतें दी हैं। उन्होंने कहा, "कुणाल घोष जितना भाषण देंगे...जनता का गुस्सा बढ़ेगा। दूसरे नेताओं पर अंडे नहीं फेंके जा रहे...उन्हीं पर बार-बार क्यों हो रहा है? उन्हें सावधान रहना चाहिए....जनता के फैसले को स्वीकार करना होगा।"