दलीप ट्रॉफी में खेल सकते हैं विराट व रोहित, आखिरी बार 2010 में शामिल हुए थे विराट
5 सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी खेल सकते हैं। रोहित शर्मा ने साल 2016 में आखिरी बार दलीप ट्रॉफी के मैच खेले थे जबकि विराट कोहली साल 2010 में आखिरी बार दलीप ट्रॉफी में शामिल हुए थे। दलीप ट्रॉफी का आखिरी मैच 22 सितंबर को होगा।