दिल्ली, चंडीगढ़ व मुंबई समेत प्रमुख शहरों में करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखेगा?
करवा चौथ पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर रात को चंद्रमा को देखकर अपने व्रत का पारण करती हैं। दृक पंचांग के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दिल्ली व नोएडा में शाम 7:55 बजे चांद दिखेगा जबकि चंडीगढ़ में 7:51 बजे, लखनऊ में 7:44 बजे, मुंबई में 8:38 बजे, जम्मू में 7:53 बजे और शिमला में 7:48 बजे से चांद दिखेगा।