दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर AAP प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट के वीडियो में दिखे जरनैल सिंह
दिल्ली में 'थप्पड़ कांड' के विरोध में AAP के प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में AAP विधायक जरनैल सिंह भी पुलिसकर्मी को धक्का देते नज़र आ रहे। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने जवान को घेर लिया था, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे भीड़ से बाहर निकाला।