दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में हवा व पानी की गुणवत्ता के आधार पर तय हों प्रॉपर्टी के दाम: कामत
ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों की हवा और पानी की गुणवत्ता के आधार पर प्रॉपर्टी के दाम तय करने का सुझाव दिया है। उन्होंने यह बात भारत में प्रदूषण से हुई मौतों के आंकड़े पर कही। उन्होंने X पर लिखा, "हवा-पानी की गुणवत्ता देखकर...संपत्ति की कीमत में छूट इसका समाधान हो सकता है।"