दिल्ली CM आतिशी को पुलिस ने वांगचुक से मिलने से रोका; वह बोलीं- LG का फोन आया होगा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पुलिस ने मंगलवार को बवाना थाने में पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से मिलने से रोक दिया। इस बीच आतिशी ने कहा, "लद्दाख में एलजी का शासन खत्म होना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि इन पुलिस अधिकारियों को एलजी साहब का फोन आया होगा कि मुख्यमंत्री को सोनम से मिलने ना दिया जाए।"