दिल्ली CM आतिशी ने NCC भवन में भूमिगत शूटिंग रेंज फैसिलिटी का किया उद्घाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को रोहिणी में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) भवन में देश के पहले अंडरग्राउंड शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया जो 'ऑटोमैटिक एमिंग सिस्टम' और 'एडवान्स्ड प्रैक्टिस सिस्टम' से लैस है। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि मुझे उम्मीद है भारत का अगला ओलंपिक पदक इस शूटिंग रेंज से ट्रेनिंग लिए खिलाड़ी लेकर आएंगे।