दिल्ली CM ने औचक निरीक्षण के दौरान डॉक्टर को लगाई फटकार, कांग्रेस ने कहा- यह अपमानजनक है
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान दवाओं की कमी व गंदगी को लेकर डॉक्टरों को फटकारा। सीएम के एक डॉक्टर को फटकारने वाले वीडियो पर कांग्रेस ने कहा, "स्टाफ और जूनियर्स के सामने वरिष्ठ डॉक्टर का अपमान...अस्पताल का माहौल खराब करने के लिए दिल्ली सीएम इससे बुरा क्या कर सकती हैं।"