दिल्ली CM रेखा गुप्ता के लिए फाइनल हुए 4BHK वाले दो बंगले, चमकाने पर खर्च होंगे ₹47 लाख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए सिविल लाइंस में राज निवास मार्ग पर दो बंगले (1/8 और 2/8) आवंटित किए गए हैं। इन बंगलों में से एक का इस्तेमाल रेखा गुप्ता सरकारी आवास और दूसरे का कैंप ऑफिस के रूप में करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, 4बीएचके वाले बंगलों की मरम्मत और रंग-रोगन पर करीब ₹47 लाख खर्च किए जाएंगे।