दिल्ली HC के 60 साल पूरे, CJI ने की तारीफ; कहा- इस अदालत ने SC का बोझ कम किया
CJI सूर्यकांत ने दिल्ली हाईकोर्ट की 60वीं वर्षगांठ पर कहा है कि यह अन्य हाईकोर्ट्स की तुलना में सुप्रीम कोर्ट का कहीं अधिक बोझ कम करता है। CJI ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के विशेष IP डिवीज़न ने अपने फैसलों की गुणवत्ता के लिए देश-विदेश में ख्याति अर्जित की है। दिल्ली हाईकोर्ट की स्थापना 31 अक्टूबर, 1966 को हुई थी।