दिल्ली HC ने CAG रिपोर्ट को लेकर AAP सरकार को फटकारा, कहा- आपकी नीयत पर है शक
दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द हो चुकी शराब नीति पर सीएजी की रिपोर्ट से निपटने के तरीके को लेकर सोमवार को 'आप' सरकार को फटकारा और कहा कि 'आपने जिस तरह कदम पीछे खींचे हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह होता है'। कोर्ट ने कहा, "आपको रिपोर्ट को स्पीकर को भेजने और विधानसभा में चर्चा करने में तत्परता दिखानी चाहिए थी।"