दिल्ली HC ने उमर खालिद की ज़मानत याचिका पर जवाब देने के लिए पुलिस को दी 2 हफ्ते की मोहलत
दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर खालिद की ज़मानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। 2020 के दिल्ली दंगों की साज़िश के मामले में यूएपीए के तहत गिरफ्तार उमर पिछले 6 वर्षों से बिना मुकदमा शुरू हुए जेल में हैं। अदालत 27 अगस्त को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी।