'घर में कैसे घुस सकते हैं', ऐक्टिविस्ट नदीम खान को घर पर रोकने को लेकर HC ने पुलिस को लगाई फटकार
ऐक्टिविस्ट नदीम खान को जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए 8 घंटे उनके घर में रोके रखने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, "आप घर में कैसे घुस सकते हैं?...घर में रोकने का आपके पास क्या आधार है?” अदालत ने 2 हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।