दिल्ली HC ने यमुना किनारे छठ पूजा की इजाज़त देने से किया इनकार, कहा- लोग बीमार पड़ सकते हैं
दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि अन्य घाटों पर भी पूजा हो सकती है। बकौल कोर्ट, यह प्रतिबंध यमुना में प्रदूषण के उच्च स्तर के चलते लगाया गया है व 'ज़हरीले पानी' से लोग बीमार पड़ सकते हैं।