दिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद में नमाज़ की इजाज़त देने से इनकार किया
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनीश दयाल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रेस कोर्स मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की इजाज़त देने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता सैयद अहमद सऊद ने मस्जिद की सुरक्षा और प्रवेश बहाली की मांग की थी। केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि याचिका लंबित रहने तक तोड़फोड़ नहीं होगी।