दिल्ली HC ने विभव कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ वाली याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट ने 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। गौरतलब है कि मामले में विभव को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट ने विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी है।