दिल्ली HC ने शराब नीति केस में केजरीवाल व के कविता से ED की याचिका पर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल व बीआरएस नेता के कविता को आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर जवाब मांगा। ईडी ने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपियों को 'अविश्वसनीय दस्तावेज़' मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।