दिल्ली HC ने शराब पीकर कोर्ट में आने पर वकील को अवमानना का दोषी ठहराया
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक वकील को शराब के नशे में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने और 'अभद्र व अपमानजनक' भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि वकील का आचरण 'पूरी तरह से अस्वीकार्य' और 'क्षम्य नहीं' था। बकौल कोर्ट, नशे की हालत में कोर्ट में उपस्थित होना अक्षम्य है।