दिल्ली HC में IGI एयरपोर्ट के पास बूचड़खानों पर बैन की मांग को लेकर दायर हुई PIL
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास 10 किलोमीटर में स्थित बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है जिसपर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि बूचड़खानों के कारण आसपास के इलाकों में पक्षी मंडराते हैं जिनसे विमानों के टकराने का खतरा बना रहता है।