दिल्ली HC से वापस ली गई 'IC814...' पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'IC814: द कंधार हाईजैक' में हाईजैकर्स की सही पहचान नहीं बताने को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली जनहित याचिका शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले ली गई। हाईकोर्ट ने कहा, "याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि प्रतिवादियों द्वारा डिस्क्लेमर जारी किए जाने के बाद वह याचिका को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।"