दिल्ली-NCR की आंधी ने पीएम मोदी को भी किया परेशान, ग्वालियर से उड़ान में हुई देरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोकनगर (मध्य प्रदेश) के एक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अचानक आंधी चलने और बारिश होने के कारण उनके विमान के टेक-ऑफ में डेढ़ घंटे की देरी हुई। प्रधानमंत्री ने एयरफोर्स स्टेशन पर ही डेढ़ घंटे का वक्त गुज़ारा। शाम 7:30 बजे उनका विमान दिल्ली के लिए उड़ा।