दिल्ली-NCR के कई मॉल्स व एक अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर के कई शॉपिंग मॉल्स को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, इनमें चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एंबिएंस मॉल, डीएलएफ, सिने पोलिस और पैसिफिक मॉल शामिल हैं। प्राइमस हॉस्पिटल व यूनिटी ग्रुप को भी धमकी मिली है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।