दिल्ली-NCR के प्रदूषण को संसदीय समिति की बैठक के एजेंडा से हटाया गया, छिड़ा विवाद

17 नवंबर को होने वाली गृह मामलों की संसदीय समिति की बैठक के संशोधित एजेंडे से दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का मुद्दा हटा दिया गया है। यह विषय पहले के एजेंडे में शामिल था। इस पर कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि वायु गुणवत्ता सरकार की प्राथमिकता नहीं है। वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Load More